110041
दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी
Delhi, Delhi:दिल्ली NCR धूल भरी हवा चली, आसमान में बादल छाए. मौसम विभाग ने दिल्ली NCR में यलो अलर्ट जारी किया हुआ है. कई इलाकों में धूल भरी आंधी चलेगी, हल्की बरसात भी हो सकती है. आसमान में बादल छाये. किसानो की दिल की धड़कन बढ़ी. गेहूं की फसल और सरसो खेतों में खड़ी है. आज सुबह के वक्त कई इलाकों में दिल्ली के लोगों को धूल भरी तेज हवा का सामना करना पड़ा. दिल्ली में मौसम विभाग ने कई दिनों मौसम ठीक नहीं रहेगा; आसमान में बादल छाए रहेंगे. NCR में आम की खेती करने वाले किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है बे मौसम बरसात और तेज हवा के चलते.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुराड़ी में 5 अप्रैल को बंद का एलान, भारी प्रदर्शन की तैयारी
Delhi, Delhi:बुराड़ी में बड़ा बवाल , 5 अप्रैल को “बुराड़ी बंद” का ऐलान, इलाके में हाई अलर्ट जैसे हालात。 बुराड़ी की दीवारें बंद के पोस्टरों से पटीं, हर गली में आंदोलन की गूंज。 RWA, नेता, समाजसेवी और विपक्ष एकजुट ,लगातार बैठकों का दौर तेज。 5 अप्रैल को दुकानें बंद, सड़कों पर उतरेगी जनता , निकलेगा विशाल मार्च。 4 साल से अधूरा विकास , 100 फुटा रोड समेत गलियों की खुदाई बनी मुसीबत。 धूल, गड्ढे, जलभराव और जाम से त्रस्त लोग , बीमारियों का खतरा बढ़ा。 गुस्साई जनता का फूटा आक्रोश ,जनप्रतिनिधियों के खिलाफ खुला मोर्चा。 5 अप्रैल को बुराड़ी में सन्नाटा, सड़कों पर हंगामा ,नेताओं के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन。0
0
Report
अस्पतालों में बुजुर्गों के लिए लाइन व्यवस्था: क्या सभी जगह समान नियम?
Delhi, Delhi:बुजुर्गों के लिए यह हर जगह लाइन में बाक़ी लोगों के साथ लगना पड़ रहा है कई अस्पतालों में बुजुर्गों के लिए अलग से लाइन की व्यवस्था की बात है लेकिन वो आम लोगों के साथ ही लाइन में लगे हुए इसकी पड़ताल रीन्यू उसकी स्पेशल डॉक्यूमेंट्री ओड डे स्पेशल के लिए0
0
Report
Advertisement
NGO संचालक संजय कुमार बुजुर्ग समस्याओं पर सवालों के जवाब देते दिखे
Delhi, Delhi:आश्रयस्थल एन जी ओ चलाने वाले संजय कुमार ने बुजुर्ग लोगों की समस्याओं पर कई सवालों का जवाब दिया है ओल्ड एज स्पेशल डॉक्यूमेंट्री के लिए बाइट्स0
0
Report
2 VVIP नावों के टेंडर में गड़बड़ी, चीन-Origin CCTV पर नया बहाना
Delhi, Delhi:Tendering of 2 VVIP boats worth 6.20 crores. Then claiming that lakhs of CCTV cameras need replacement because of Chinese origin, a new excuse. People who can Nakli Yamuna can do anything crazy.0
0
Report
दिल्ली में 13 जगह ड्रिल, आपात तैयारी की रिहर्सल
Delhi, Delhi:दिल्ली में 13 जगह मॉक ड्रिल, आपात हालात से निपटने की तैयारी का रिहर्सल “देखिए कैसे हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन" “राजधानी दिल्ली में आज रात 8 बजे एक साथ 13 जगहों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसका मकसद किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एजेंसियों की तैयारियों को परखना था। दिल्ली के सभी जिलों में आयोजित इस मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस, दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस, एनडीआरएफ और डीडीएमए की टीमें शामिल रहीं। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क स्थित अखिलेश दास गुप्ता इंजीनियरिंग कॉलेज में भी ऐसा ही एक मॉक ड्रिल किया गया… देखिए ये रिपोर्ट।” “दिल्ली में संभावित आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के लिए गुरुवार रात 8 बजे एक साथ 13 जगहों पर मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान अलग-अलग इलाकों में आपदा जैसी स्थिति बनाकर रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया गया। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क स्थित अखिलेश दास गुप्ता इंजीनियरिंग कॉलेज में मॉक ड्रिल के दौरान अचानक आपात स्थिति का सीन क्रिएट किया गया, जिससे वहां मौजूद छात्रों और स्टाफ में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके तुरंत बाद मौके पर मौजूद फायर सर्विस, पुलिस और अन्य एजेंसियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को प्राथमिक उपचार देने और हालात को काबू में करने की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। अधिकारियों के मुताबिक इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी वास्तविक आपात स्थिति में नुकसान को कम किया जा सके।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के चांदनी चौक में 13 जगह मॉक ड्रिल, आतंकी संकट से निपटने तैयारी
Delhi, Delhi:슬ग ID- नीरज मॉक ड्रिल दिल्ली के चांदनी चौक इलाके के ओमैक्स मॉल में मॉक ड्रिल की गई...मॉल को ब्लैक आउट किया गया अगर आतंकी हमला हो और मॉल में मौजूद लोगों को बंधक बनाते हैं तो उस हालात से कैसे निपटना है..उसको लेकर ये मॉक ड्रिल की गई ऐसी मॉक ड्रिल दिल्ली के 13 लोकेशन पर की गई गुरुवार सुबह बंधक बनाने की मॉक ड्रिल की गई और शाम को ब्लैक आउट के प्रोसेस को किया गया मॉल को दिखाते हुए WT और सिविल डिफेंस स्टाफ की बाइट0
0
Report
यमुना विहार में हनुमान जयंती पर मुस्लिम समुदाय ने दिखाया ऐतिहासिक भाईचारा
Delhi, Delhi:उत्तर-पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार से एक बेहद सकारात्मक और भाईचारे की मिसाल पेश करने वाली तस्वीर सामने आई है… जहां हनुमान जयंती के मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा का मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया… देखिए ये खास रिपोर्ट… देशभर में आज हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई… वहीं राजधानी दिल्ली में इस पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे… दिल्ली पुलिस सभी 15 जिलों में अलर्ट मोड पर रही और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च और फुट पेट्रोलिंग की गई… इसी कड़ी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार इलाके में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई… इस शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए… लेकिन इस दौरान जो तस्वीर सामने आई, उसने सबका दिल जीत लिया… शोभा यात्रा पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया… इतना ही नहीं, लोगों को माला पहनाकर और गुलाब के फूल देकर भाईचारे का संदेश भी दिया गया… तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि मस्जिद से शोभा यात्रा पर फूल बरसाए जा रहे हैं… और दोनों समुदायों के लोग मिलकर इस पर्व को एकता और सौहार्द के साथ मना रहे हैं… इस पहल से इलाके में खुशी का माहौल देखने को मिला और लोगों ने इसे गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बताया… हनुमान जयंती के इस मौके पर यमुना विहार से आई ये तस्वीरें एक मजबूत संदेश देती हैं… कि आपसी भाईचारा और एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है…0
0
Report
दिल्ली में युद्ध जैसी स्थितियों के लिए मॉक ड्रिल ने आपातकालीन तैयारी दिखायी
Delhi, Delhi:देश में युद्ध की स्थिति के दौरान देश की सिविल डिफेंस आपातकालीन स्थिति में कितना तैयार है इसको लेकर गुरुवार शाम को लाजपत नगर इलाके के राजकुमारी अमृत कौर नर्सिंग महाविद्यालय में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जहां इस मॉक ड्रिल में दिल्ली पुलिस, सिविल डिफेंस, एनडीआरएफ की टीम, फायर विभाग की टीम कई अस्पताल के डॉक्टर वही मौके पर एसडीएम तैनात दिखे इस दौरान इमरजेंसी सायरन बजाया गया कई मिनट तक ब्लैकआउट रहा सायरन बजते ही सभी एजेंसियां भाग कर राजकुमारी अमृत कौर नर्सिंग महाविद्यालय पहुंची और अपने-अपने कार्य में जुट गई. विश्व में कई देश दूसरे देशों के साथ युद्ध कर रहे हैं ऐसी स्थिति में आज राजधानी दिल्ली में मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां राजकुमारी अमृत कौर नर्सिंग महाविद्यालय में अचानक से इमरजेंसी सायरन बजाया गया और कई मिनट तक यह इलाका ब्लैकआउट रहा वहीं इसकी सूचना इमरजेंसी के सभी विभाग को दी गई इसके बाद मौके पर दिल्ली पुलिस, सिविल डिफेंस, एनडीआरएफ की टीम, एसडीएम की टीम और एनसीसी के कैडर पहुंच आपातकालीन स्थिति में फंसे लोगों को निकालने में लग गए इस दौरान केट्स एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम भी मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं मौके पर पहुंचे एसडीम जो इंसिडेंट कमांडर रहे योगेश पाल सिंह ने बताया कि यह साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के द्वारा फाइट मॉक ड्रिल है जो राजकुमारी अमृत कौर नर्सिंग महाविद्यालय में हो रहा है यह मॉक ड्रिल रात के 8:00 बजे शुरू हो गया जो सबसे पहले एयर फोर्स के सायरन से इसकी शुरुआत हुई उसके बाद ब्लैकआउट हुआ क्योंकि हमें दिखाना था कि जब एयर स्ट्राइक होता है तो हम इस स्थिति में कैसे निपटने के लिए तैयार है इसलिए इस दौरान दिल्ली पुलिस की टीम एनडीआरएफ की टीम अग्निशमन विभाग की टीम सिविल डिफेंस की टीम और कई हॉस्पिटल से उनके डॉक्टर मॉक ड्रिल में शामिल हुए और बचाव कार्य शुरू किया गया. इस तरह का मॉक ड्रिल हमें देश में आने वाले आपातकालीन स्थिति के लिए तैयारी को दिखाता है और हम कितने तैयार हैं इसका भी पता चलता है.0
0
Report
Advertisement
उत्तरी दिल्ली में चलती लक्जरी कार आग लगने से हड़कंप, मालिक ड्राइवर सुरक्षित
Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब विश्वविद्यालय गेट नंबर 4 के पास चलती हुई लग्जरी कार अचानक आग का गोला बन गई! विधानसभा से मॉडल टाउन की ओर जा रही टाटा हैरियर कार में अचानक धुआं उठने लगा… इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, कार ने विकराल आग का रूप ले लिया। गनीमत ये रही कि कार मालिक अजय सचदेवा और ड्राइवर ने वक्त रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली… वरना बड़ा हादसा हो सकता था! मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के TI संतोष कुमार ने तुरंत मोर्चा संभाला… बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक को कंट्रोल किया और अफरा-तफरी को फैलने से रोका。 सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस और CATS एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई… आग बुझाने का काम जारी है。 सवाल बड़ा है — आखिर चलती कार में अचानक आग कैसे लगी? फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल, जांच जारी… अपडेट के लिए बने रहें!0
0
Report
दिल्ली विधानसभा ने शराब विनियमन पर CAG ऑडिट के लिए समयसीमा तय की
Delhi, Delhi:दिल्ली विधानसभा ने शराब विनियमन पर CAG ऑडिट के लिए समयसीमा तय की आबकारी प्रशासन में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में विधानसभा का कदम; लोक लेखा समिति (PAC) की सिफारिशों पर समयबद्ध अनुपालन की मांग सीएजी शराब ऑडिट पर कार्यवाही हेतु 31 जनवरी की समय-सीमा तय; विधानसभा ने माननीय आबकारी मंत्री एवं प्रधान सचिव (वित्त) को लिखा पत्र, इस संबंध में, इन निर्देशों की जानकारी दी गई है। साथ ही, उनसे समिति की सिफारिशों पर पूरी और समय पर प्रतिक्रिया देने को कहा गया है, ताकि विभाग स्तर पर आगे की कार्रवाई शुरू की जा सके。0
0
Report
नंद नगरी बैंक्वेट हॉल में भीषण आग; चार दमकल गाड़ियों के साथ राहत कार्य जारी, हताहत नहीं
Delhi, Delhi:नंद नगरी बैंक्वेट हॉल में भीषण आग। उत्तर पूर्वी दिल्ली नंद नगरी इलाके में गगन सिनेमा के पास स्थित एक बैंक्वेट हॉल में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग तेजी से फैलते हुए बैंक्वेट हॉल के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले गई, जिससे आसपास के इलाके में घना धुआं फैल गया। एहतियातन मौके पर मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटा दिया गया। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस और फायर विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। फिलहाल राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।0
0
Report
Advertisement
लूट की साजिश व्यापारी बेटे तवलीन ने दो साथियों के साथ रची, पुलिस ने दबोचा
Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक प्रिंटिंग व्यापारी के साथ लूट के मामले में पुलिस ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक लूट को अंजाम व्यापारी के बेटे तवलीन ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर दिया। पुलिस का कहना है कि तवलीन आशीष आराम की जिन्दगी जीना चाहता था जिसके लिए उसने लूट की वारदात की साजिश रची कि पुलिस के मुताबिक लीन ने अपने दो साथियों मोहित कुमार तिवारी और पंकज के साथ मिलकर पहले से ही पूरी साजिश रची थी। तीनों कुछ समय से साथ रह रहे थे और आसान तरीके से पैसा हासिल कर शौक पूरे करने की योजना बना रहे थे। वारदात के दिन तवलीन स्कूटी चला रहा था, जबकि पीछे बैठे मोहित ने पिस्टल से दो राउंड फायरिंग की। पंकज साजिश और पूरी योजना के क्रियान्वयन में सक्रिय रूप से शामिल था। तवलीन अपने पिता के साथ ही काम करता है जबकि उसके दोस्त बेरोजगार हैं। तवलीन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पता चला कि उसके दोनों साथी बिहार भागने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आनंद विहार से निकली बस का पीछा किया और लखनऊ टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपितों को दबोच लिया। वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बिहार के मुंगेर से करीब 45 हजार रुपये में खरीदी गई थी। फिलहाल पुलिस हथियार की बरामदगी और उसकी सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
द्वारका के सीएनजी पंप पर सिलेंडर फटने से चार घायल
Delhi, Delhi:द्वारका जिले में नजफगढ़-मित्राऊं रोड स्थित सीएनजी पंप पर गैस भरते समय एक ट्रक के सिलेंडर में धमाका होने से चार लोग घायल हो गए. घायलों को तत्काल राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक नंबर HR 63C 4424 में सीएनजी भरी जा रही थी, तभी अचानक एक सिलेंडर फट गया. धमाके की चपेट में आकर मौके पर मौजूद चार लोग घायल हो गए. इनमें से तीन की पहचान पंप कर्मचारियों के रूप में हुई है, जिनमें दीपक, विकास कुमार और नीरज शामिल हैं. एक अन्य घायल की पहचान अभी नहीं हो पाई है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद मौके को घेेरकर सुरक्षित कर दिया गया है. फॉरेंसिक साइंस लैबोरेरी और क्राइम टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है. वहीं, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के तकनीशियन और अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और तकनीकी जांच में जुटे हैं. पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. घटना के कारणों की जांच जारी है.0
0
Report
दिल्ली के तुगलकाबाद में हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा के दौरान मस्जिद के पास बवाल, पुलिस तैनात
Delhi, Delhi: राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में हनुमान जन्मोत्सव के दौरान मस्जिद के पास निकल रही शोभा यात्रा के दौरान हंगामा होने की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद आननफानन में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया गया है फिलहाल मौके पर पुलिस टीम तैनात है और स्थिति सामान्य है। वही हम आपको बता दे आज हनुमान जयंती के अवसर पर तुगलबाद गांव में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई थी इसी दौरान कुछ शरारती युवकों के द्वारा शोभा यात्रा के दौरान मस्जिद पर चढ़कर हनुमान जयंती का झंडा लहराने लगे इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना तुरंत दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है वहीं इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें हनुमान जयंती का झंडा लहराते हुए युवक मस्जिद के ऊपर दिखाई दे रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
