Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Gautam Buddha Nagar201304

बूंदी में स्वच्छता जन आंदोलन बनाने के निर्देश, सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध

AMAsheesh MaheshwariMar 17, 2026 18:15:59
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिले की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर परिषद सभागार में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें एसबीएम राजस्थान के ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने अधिकारियों को स्वच्छता के प्रति गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल सरकारी जिम्मेदारी न मानते हुए इसे जन आंदोलन बनाया जाए, जिसमें आमजन की भागीदारी सुनिश्चित हो। बैठक में नगर परिषद आयुक्त आशा मीणा सहित जिले की सभी नगरपालिकाओं के अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे। गुप्ता ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने और इसके लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को प्रभावी बनाने, गीले-सूखे कचरे का स्रोत स्तर पर पृथक्करण और उचित निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
0
comment0
Report
Gautam Buddha Nagar201304

बूंदी में अपराध नियंत्रण की प्राथमिकता, एसपी अवनीश शर्मा का सख्त निर्देश

AMAsheesh MaheshwariMar 17, 2026 18:15:44
Noida, Uttar Pradesh:कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता: एसपी अवनीश शर्मा बूंदी बूंदी जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने और आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृत्ताधिकारी एवं सभी थानाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराध दर में कमी लाना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी थानाधिकारियों को प्रतिदिन जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं का समय पर निस्तारण करने को कहा। महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों से जुड़े मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने, गुमशुदा बच्चों की शीघ्र दस्तयाबी तथा केस ऑफिसर स्कीम के तहत मामलों में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर पेंडेंसी कम करने और सीसीटीएनएस से मिलान सुनिश्चित करने को कहा गया। एसपी ने प्रोएक्टिव पुलिसिंग के तहत संपत्ति संबंधी अपराधों, चोरी, नकबजनी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुराने अपराधियों से पूछताछ कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हिस्ट्रीशीटरों की नियमित निगरानी और नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने पर भी जोर दिया गया。
0
comment0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top